CG CRIME

बिलासपुर | सीपत -ठेका श्रमिक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने वाले एक आरोपी समेत दो नाबालिग गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जांजी में ठेका श्रमिक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने वाले एक आरोपी समेत दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को एनटीपीसी सीपत में कार्यरत सिविल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कंपनी में काम करने वाला श्रमिक असहद अली काम खत्म करने के बाद सब्जी लेकर पैदल लेबर कॉलोनी, ग्राम जांजी लौट रहा था। इसी दौरान नहर रोड पर चार लोगों ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर श्रमिक को घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट पर सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम जांजी निवासी समीर सारथी (18 वर्ष 2 माह) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में समीर ने तीन अन्य विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर श्रमिक से मारपीट करना कबूल किया। पुलिस ने एक अपचारी बालक के कब्जे से धारदार हथियार बर आमद कर आरोपी समीर सारथी समेत संबंधित बालकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए  न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top