
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा एक आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वाली नाला मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पीछे मैदान के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को कथित तौर पर डरा-धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों अवगत करा कर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकुश यादव (21 वर्ष), निवासी टीकरापारा यादव मोहल्ला, बिलासपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बर आमद कर, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 519/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

