
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार। भेजा गया जेल। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई की,14 सितंबर 2026 की सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी (30 वर्ष), निवासी ग्राम सैदा, थाना सकरी उसके कमरे में पहुंचा और बुरी नीयत से उसके शरीर को छूने लगा। महिला की नींद खुलने पर उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 74 एवं 351(3) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

