CG CRIME

बिलासपुर | चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना के मोपका चौकी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोप को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरआमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स, मोपका के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आसपास मौजूद लोगों एवं आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी (36 वर्ष), निवासी पचरी घाट, बिलासपुर बताया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1314/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top