
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दो अलग अलग आगजनी के प्रकरण में सामिल है।जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2026 की रात सूर्या चौक चिंगराजपारा स्थित एक किराए के मकान के पास खड़ी गौरी देवांगन की स्कूटी CG 10 BE 3159 में अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आगजनी में स्कूटी और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले में अपराध क्रमांक 1288/2026 दर्ज किया गया था। वहीं दूसरे मामले में 13 सितंबर की रात बंधवापारा निवासी नफीस खान से शराब पीने के लिए पैसे मांगने का आरोप है। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद उसकी हीरो स्प्लेंडर CG 10 EE 7267 को ले जाकर भंडारी प्लांट रोड के पास जला दिया। पुलिस की कार्यवाही एवं मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महेश कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम आरोपी- महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (29 वर्ष), निवासी भंडारी प्लांट, बंधवापारा, सरकंडा।

