
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असमाजिक तत्वों गुंडे बदमाशों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शहर के सिविल लाइन पुलिस द्वारा मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्यारह लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी विशाल डहरिया को धारदार लोहे के चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। वहीं फारूख कुरैशी, अमित श्रीवास, राजेश्वर बहेलिया, अब्दुल आबिद, बाबा खान, सईद अहमद, मोहम्मद जहीर खान, आर्यन रात्रे, देव सिदार, समद अली और साहिल कुमार समेत 11 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

