
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों में मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीपत पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तलवार लहरा कर दहशत फैलाने वाले तीन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सोहन वर्मा 33 निवासी बाजारपारा सीपत, अमलेश साहू उर्फ छोटू 29 वर्ष निवासी मड़ई और राजकुमार केंवट 29 वर्ष निवासी कौड़ियां शामिल हैं।
आरोपियों द्वारा तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डराने- धमका रहे थे। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

साथ ही लंबे समय से फरार चार स्थायी वारंटियों जेठूराम वागले 72 निवासी जाजी, मुन्नालाल 65 वर्ष निवासी पंधी, महेंद्र केंवट 46 वर्ष और नीलकमल सूर्यवंशी 28 वर्ष दोनों निवासी सेलर को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया।

