CG CRIME

बिल्हा | सार्वजनिक जगह पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने- धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक जगह पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने- धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों के कब्जे से लोहे की तलवार और लोहे का फरसा बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध हथियार रखकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। की, 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार, बिल्हा में आयुष मिश्रा हाथ में लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

वहीं वार्ड क्रमांक 03 में संजू यादव द्वारा लोहे का फरसा लेकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डराने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आयुष मिश्रा (26) और संजू यादव (25) के कब्जे से क्रमशः लोहे की तलवार और फरसा जप्त किया।



पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top