CG CRIME

रतनपुर | भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम परसदा (लखराम) में एक महिला के घर रेड छापा मारकर कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध शराब बर आमद किया है। जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम परसदा की एक महिला अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम ने महिला के घर में रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने गौरी देवदत्त पति सुनील कुमार देवदत्त (36 वर्ष), निवासी परसदा (लखराम), थाना रतनपुर के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 लीटर, जिसकी कीमत करीब ₹2,560 बताई गई है, बर आमद कर महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, प्रधान आरक्षक कौशल खुटे तथा आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे और देवानंद चन्द्राकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top