CG CRIME

बिलासपुर | सिरगिट्टी | सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही 05 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने नयापारा, गणेश नगर, तिफरा सहित चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर निगरानी और चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने देवेन्द्र पाटले (22), शेख महबूब (20), कपूर नवरंग (29), आनंद राजपूत (24) सभी निवासी नयापारा गणेश नगर तथा सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदुल (20), निवासी विष्णु चौक तिफरा को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक स्थान पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top