
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमका रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापारा रोड सिरगिट्टी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंच आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार लहरे (33 वर्ष), निवासी चुचुहियापारा गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 640/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

