
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी चौक में एक युवक हाथ में तेज धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु सूर्यवंशी (21 वर्ष), निवासी बोदरी, थाना चकरभाठा बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू बरआमद किया । आरोपी के विरुद्ध 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी -विष्णु सूर्यवंशी (21 वर्ष), निवासी बोदरी, थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

