CG CRIME

बिलासपुर | चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा में चाकूबाजी करने एवं हथियार लेकर घूमने वाले एक आदतन बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को पेट्रोलिंग और अड्डाबाजी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि देवरीखुर्द स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 473/2026, धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड जेल भेज दिया है किया।

नाम गिरफ्तार आरोपी– निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री (24 वर्ष), निवासी अटल आवास देवरीखुर्द, तोरवा, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top