CG CRIME

बिलासपुर | गाली-गलौच मारपीट करते हुए युवक पर चाकू से हमला | तीन आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र बुधवारी बाजार के पास कुछ युवकों द्वारा मामूली बात को लेकर गाली-गलौच और मारपीट करते हुए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गया। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राकेश करिहारे को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक धारदार चाकू बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को 30 अगस्त को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार पास एक युवक को चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच घायल राकेश करीहारे को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने राकेश करीहारे के पुत्र राज करिहारे की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 469/2026 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस जांच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों की पहचान नवल उर्फ अरूण यादव, 24 निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबहार, सौरभ उर्फ नंगू परिहार 20 कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबहार,और राहुल चौहान 29 निवासी बापूनगर तोरवा बिलासपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बर आमद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351 (3),115 (2),181/1  3(5),बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

नाम गिरफ्तार आरोपी – (1)- नवल उर्फ अरूण यादव, 24 निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबहार,(2)- सौरभ उर्फ नंगू परिहार 20 कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबहार,(3)-  राहुल चौहान 29 निवासी बापूनगर तोरवा बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top