CG CRIME

बिलासपुर | अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकान | 05 संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकानों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पांच संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पांच कबाड़ दुकान संचालकों को चिन्हित कर कार्यवाही की, कार्यवाही में
बादशाह खान (55), शेख सलीम (34), विनोद नेताम (35), हरिकेश चौहान (32) और देवेश सिंह जोगी (32)। पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top