
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए देर रात विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडा बदमाशों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बर आमद कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गुंडा बदमाशों और चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस द्वारा गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा सहित अन्य स्थानों पर की गई चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान छह आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में विकास सिंह (32), प्रमोद कुर्मी (26), अनिकेत नेताम (24), लक्की नेताम (22), राम नायक (18) और रोहित तांडी (34) सामिल है। जिन के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बर आमद कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

एक अन्य मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित धुरी (36), निवासी बन्नाकडीह

गिरफ्तार आरोपी
1. विकास सिंह, पिता बृजभार सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी कंचन विहार, थाना सिरगिट्टी।
2. प्रमोद कुर्मी, पिता स्वर्गीय राजू कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, निवासी नयापारा, बिजली ऑफिस के पास, थाना सिरगिट्टी।
3. अनिकेत नेताम, पिता भरत नेताम, उम्र 24 वर्ष, निवासी गोंडवाना चौक, प्रकाश होटल के आगे, नयापारा, सिरगिट्टी।
4. लक्की नेताम, पिता भरत नेताम, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोंडवाना चौक, प्रकाश होटल के आगे, नयापारा, सिरगिट्टी।
5. राम नायक, पिता घासीनायक, उम्र 18 वर्ष, निवासी दामाद मोहल्ला, सिलपहरी, थाना सिरगिट्टी।
6. रोहित तांडी, पिता जयघर तांडी, उम्र 34 वर्ष, निवासी महिमानगर, थाना सिरगिट्टी।

