


MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करते अवैध देशी शराब के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और बीट भ्रमण के जरिए अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही थी।
की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिल्हा के वार्ड क्रमांक 09 में एक नाबालिग द्वारा घर में बड़ी मात्रा में शराब रखकर बिक्री की जा रही है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर रेड किया। रेड के दौरान एक सफेद प्लास्टिक बोरी से 30 नग देशी प्लेन और 30 नग देशी मसाला शराब, कुल 60 नग (10.800 लीटर) बर आमद हुई।

जप्त शराब की कीमत करीब 5,400 रुपये एवं शराब बिक्री से प्राप्त 500 रुपये नकद भी बर आमद कर अपचारी बालक के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

