CG CRIME

प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार |आरोपी के कब्जे से 38 बोतल कफ सिरप जप्त

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तारबाहर पुलिस और ACCU ने संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप और एक मोबाइल फोन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार और उससे जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना और ACCU की संयुक्त टीम नशीली सिरप की अवैध बिक्री करने वाले की, मुखबिर से सूचना मिली कि कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में दुर्गा पंडाल के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।



सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और इरफान अली उर्फ बाबू (34) को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप एवं एक मोबाइल फोन बर आमद किया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर नशीली सिरप झारसुगुड़ा से लाकर बिक्री करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 21(C), 22 एवं 29 एनडीपीएस के तहत  कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top