

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन में थाना पुलिस को 23 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पिरैया क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गौरी शंकर बघेल उर्फ पोडो (21 वर्ष), निवासी पिरैया, थाना चकरभाठा को पकड़ा।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले चार प्लास्टिक डिब्बों में कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बर आमद हुई। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

