

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हेमूनगर निवासी मोहम्मद राज (22) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान पास में शराब पी रहे राहुल ठाकुर (24) ने उसे ज्यादा बात करने की बात कहते हुए विवाद किया और शराब के नशे में उसके गाल के पास चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राहुल ठाकुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू बर आमद कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 458/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने इसके साथ ही उसके खिलाफ बॉन्ड ओवर की कार्यवाही के लिए पृथक इस्तगासा भी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

