
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में रेल्वे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 4 जुलाई 2026 की सुबह पीड़ित श्याम कश्यप रेल्वे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश युवक डंडे और नुकीली वस्तु लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस और साइबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नितिन टेकाम और विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली। पूछताछ में सामने आया कि दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। साजिश के तहत आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर (23), निवासी गौरेला अन्य आरोपियों के साथ बिलासपुर आया था। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115 (2), 3(5), 61(2), 109 और 55 के तहत कार्यवाही कर आरोपी के निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा जप्त कर कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
नवीन पटेल पिता दिव्यानंद पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी मेन रोड तेलीपारा, अजीत होटल के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
नितिन टेकाम
साहिल सोनकर
विधि से संघर्षरत एक बालक

