CG CRIME

बिलासपुर| मस्तूरी |मवेशियों को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को ग्राम लिमतरा के चार ग्रामीण अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेतों में नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 आवारा मवेशियों को भगाते हुए रलिया गांव के आगे भारतमाला सड़क किनारे छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रलिया भारतमाला रोड पुल के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और मवेशियों को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडे, हाथ और मुक्कों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मारपीट में उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट और जीवन मेहर सहित चार लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गजानंद पटेल, अजय चंद्राकर, अश्विनी पटेल, आलोक सिदार, कोमल चंद्राकर, लोमस चंद्राकर और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे सहित अन्य सामान भी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3),115(2),191(2),103(2) और 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश लगातार जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top