
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कोनी पुलिस द्वारा 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12,100 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक बोरा फट्टी जप्त कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटी कोनी स्थित एसबीआई बैंक के पीछे बिजली की रोशनी में कुछ लोग ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना कोनी पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से दीनू भारती, गोलू भोई उर्फ विवेक, राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू, मोहित अग्रवाल, आर्यन घृतलहरे, रिंकू कुमार और सचिन सूर्यवंशी को पकड़ा गया। तलाशी और फड़ से कुल 12,100 रुपये 52 पत्ती ताश एवं बोरा फट्टी भी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया।
नाम गिरफ्तार आरोपी – दीनू भारती (30), गोलू भोई उर्फ विवेक (32), राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू (23), मोहित अग्रवाल (24), आर्यन घृतलहरे (21), रिंकू कुमार (30) एवं सचिन सूर्यवंशी (26)।

