CG CRIME

रतनपुर | अवैध 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को मुखबिर के सूचना के आधार पर रतनपुर पुलिस ने ग्राम चपोरा स्थित राधे ढाबा के पीछे दबिश दी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद कर आरोपी ढाबा संचालक के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
गोवर्धन सिंह पोर्ते, पिता स्व. जेठूराम पोर्ते
उम्र: 50 वर्ष निवासी: चपोरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने किया। टीम में प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top