CG CRIME

बिलासपुर | शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर गाली गलौज | मारपीट पति-पत्नी गिरफ्तार|

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे एक महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी किशन आडिल कथित रूप से शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। महिला ने घटना की जानकारी फोन पर अपने पति को दी। पति के घर पहुंचने पर जब उसने किशन से घर आकर विवाद करने का कारण पूछा, तो आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ भी गाली-गलौच की और हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान किशन की पत्नी रानी आडिल भी मौके पर पहुंची और महिला के साथ मारपीट करने लगी। शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को घटना स्थल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. किशन आडिल, उम्र 28 वर्ष

2. रानी आडिल, उम्र 21 वर्ष

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top