
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों और अवैध रूप से हथियार रखने वालों पर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में तारबाहर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को धारदार बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बंगला यार्ड पानी टंकी के पास एक युवक धारदार बटनदार चाकू लेकर खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान अरमान खान (20 वर्ष), निवासी रविदास चौक के पास करबला, थाना कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक स्टील का धारदार बटनदार चाकू बर आमद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 293/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक जय सिंह धुर्वे, आरक्षक महेन्द्र सोनकर, राजेश श्रीवास और नुरूल कादिर का अहम किरदार रहा।

