
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा चलती बस में उठाईगिरी और झपटमारी करने वाले 7 महिलाओं सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 अगस्त 2026 को बांकीमोंगरा, जिला कोरबा निवासी भगवान राम प्रधान अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ बिलासपुर आए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों नेहरू चौक बिलासपुर से बस में सवार होकर बांकीमोंगरा लौट रहे थे। महामाया चौक बिलासपुर के पास कुछ महिलाएं भी बस में सवार हुईं। भीड़ के कारण भगवान राम और उनकी पत्नी को सीट नहीं मिली और दोनों खड़े होकर सफर कर रहे थे। इसी दौरान बस में सवार महिलाओं ने कथित रूप से धक्का-मुक्की करते हुए गीता प्रधान को घेर लिया। महिलाएं शनिचरी चौक रतनपुर के पास बस से उतर गईं। इसके बाद जब बस खाली हुई और गीता प्रधान को सीट मिली तो उन्होंने अपने गले की ओर देखा सोने की चेन गायब थी। गीता प्रधान की शिकायत पर 11 अगस्त 2026 को थाना रतनपुर में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिचरी चौक रतनपुर और महामाया चौक बिलासपुर के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की पहचान कोनकोना, थाना बांगो, जिला कोरबा निवासी के रूप में की। इसके बाद रतनपुर पुलिस टीम ने कोनकोना में घेराबंदी कर 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने एक राय होकर बस में सवार महिला के गले से चेन झपटने के लिए धक्का-मुक्की करने और मौका पाकर चेन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने चेन को ₹20,000 में अपने ग्रुप की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी, निवासी रामनगर, थाना कुसमी को बेचना बताया। आरोपियों के अनुसार ₹12,000 खर्च हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 बर आमद कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. अंजली गिरी, पति मनोज गिरी गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष
2. लोहारिन बाई, पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी, उम्र 50 वर्ष
3. सुनीता गिरी, पति स्व. बलबीर गिरी गोस्वामी, उम्र 30 वर्ष
4. रामबाई, पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी, उम्र 40 वर्ष
5. प्रिती गिरी, पति नरेश गिरी, उम्र 30 वर्ष
6. शिवानी, पति राकेश गिरी गोस्वामी, उम्र 20 वर्ष
7. देवी गिरी, पति राम गिरी गोस्वामी, उम्र 20 वर्ष
8. नरेश गिरी, पिता सुखराम गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष
9. राम गिरी, पिता ओप्रकाश गिरी गोस्वामी, उम्र 20 वर्ष
सभी आरोपी कोनकोना ठिहईभाठा, थाना बांगो, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ निवासी। प्रकरण में फरार बताए जा रहे अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। टीम में प्र.आर. बलदेव सिंह, आरक्षक अखिलेश पारकर, मोरध्वज चन्द्रा एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो का अहम किरदार रहा।

