
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्धों एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो आदतन बदमाशों समेत 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 की दरमियानी रात तोरवा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों से पूछताछ की। दोनों संदिग्धों से पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद पुलिस ने उनके नाम-पते की जानकारी लेकर आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की। जांच में सामने आया कि रितेश पांडेय के खिलाफ कुल 8 अपराध दर्ज हैं, जबकि धीरज रजक के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज होना पाया गया। पुलिस ने दोनों को आदतन बदमाश मानते हुए उनके साथ मौजूद 3 महिलाओं के खिलाफ भी प्रतिबंधक कार्यवाही कर सभी को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार / प्रतिबंधक कार्यवाही किए गए आरोपी
1. रितेश पांडेय, पिता भोला प्रसाद पांडेय, उम्र 33 वर्ष
निवासी — मुनिबाबा गली, जबड़ापारा, सरकंडा, बिलासपुर
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 8 अपराध दर्ज
2. धीरज रजक, पिता संजय रजक, उम्र 23 वर्ष
निवासी — DLS कॉलेज के पीछे, बगदाई मंदिर के पास, सरकंडा, बिलासपुर
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 2 प्रकरण दर्ज
3. तीन महिलाएं के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधक कार्यवाही

