CG CRIME

बिलासपुर | राहगीरों से चाकू की नोक पर मारपीट लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश | एक नाबालिग समेत 07 आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में सेंदरी-मोपका और बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर राहगीरों से चाकू और बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित कुल0 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 47 नग मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 3 धारदार चाकू, बेल्ट, नगदी रकम और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बर आमद करजेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 16 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे बैमा- नगोई बाईपास रोड पर नगोई निवासी टिकेश्वर मिश्रा के अनुसार, लाल-काले रंग की बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार 4 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर बेल्ट से मारपीट की और सैमसंग 5G मोबाइल सहित बैग लूट लिया। बैग में एटीएम, पासबुक, रेनकोट समेत अन्य सामान था। कुल सामान की कीमत करीब ₹20,500 बताई गई।



इसी रात सेंदरी-मोपका बाईपास पर अभिनव शास्त्री और नितेश यादव को आरोपियों ने कथित रूप से चाकू दिखाकर उनके मोबाइल फोन एवं अन्य कागजात लूट लिए। दोनों मामलों में लूटे गए सामान की कीमत क्रमशः ₹11,000 और ₹40,000 बताई गई। 11 अगस्त 2026 को उस्लापुर निवासी हिमांशु सिंह नगोई मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान 3 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर उनके 2 मोबाइल फोन, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था।

लगातार सामने आ रही इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपचारी बालक सहित आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह तथा आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

बर आमद मशरूका
47 नग एंड्रॉइड/स्मार्ट मोबाइल फोन
03 नग मोटरसाइकिल
03 नग धारदार चाकू
मारपीट में इस्तेमाल बेल्ट
कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज
नगदी रकम



गिरफ्तार आरोपी
01. एक विधि से संघर्षरत बालक
02. चन्द्रभान साहू उर्फ नानू, पिता पुष्पराज साहू, उम्र 18 वर्ष 4 माह
निवासी — बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, बिलासपुर
03. अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू, पिता बाबूलाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष
निवासी — बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, बिलासपुर
04. अजय कुमार लोहार उर्फ जय उर्फ महेश विश्वकर्मा, पिता स्व. संजय विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष
निवासी — बहतराई, थाना सरकंडा, बिलासपुर
05. करन सारथी, पिता कलेश्वर सारथी, उम्र 20 वर्ष
निवासी — बहतराई भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा, बिलासपुर
06. जानवीर सूर्यवंशी उर्फ जानी, पिता राजू सूर्यवंशी, उम्र 18 वर्ष 8 माह
निवासी — बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, बिलासपुर
07. लक्की विश्वकर्मा, पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष 8 माह
निवासी — बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, बिलासपुर
08. आदिल अहमद, पिता रहिस अहमद, उम्र 29 वर्ष
निवासी — डबरीपारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे, सउनि मानिक लाल लहरे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, मोहन मुरली राठौर, रविन्द्र मिश्रा, आरक्षक संजीव जांगड़े एवं विवेक राय का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top