CG CRIME

डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान करही में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिर्रा पुलिस को दिनांक 12.08.26 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी – विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बिर्रा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान करही में डकैती करने की योजना बनाना कबूल किया। पुलिस ने कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


गिरफ्तार आरोपी
1. राजकुमार कर्ष, पिता रेशम लाल कर्ष, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना शिवरीनारायण।
2. जितेंद्र साहू, पिता मूलचंद साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी कनसदा, थाना शिवरीनारायण।
3. राजेंद्र उर्फ राजा साहू, पिता रथ राम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी करही, थाना बिर्रा।
4. रंजीत साहू, पिता रामलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण।
5. भीम साथी, पिता दुर्गा प्रसाद सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी  शिवरीनारायण।

बर आमदगी
(1)- दो मोटरसाइकिल
(2)- दो नग लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार
(3)- एक एयर गन
(4)- चार नग लोहे की कुदाली

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, पुलिस सहायता करही प्रभारी ASI राम प्रसाद बघेल तथा प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित थाना बिर्रा स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top