CG CRIME

बिलासपुर | मस्तूरी | महिला को ब्लैकमेल और धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष के परिवार का हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। ट्रांसपोर्ट कार्य की देखरेख के लिए गांव के कुछ लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में हिसाब-किताब में कथित बेईमानी के कारण उन्हें काम से हटा दिया गया। इसी बात से नाराज होकर 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के पास पहुंचे और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों ने एक महिला से संबंधित अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मस्तूरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करना कबूल किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 542/2026 के तहत धारा 77, 79, 296, 351(3) BNS, 66E, 67, 67B IT Act तथा SC/ST Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- अजय चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
(2)-  नरेश पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
(3)- पिताम्बर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top