
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा नकली मोबिल आयल बेचने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।टाटा मोटर्स एवं गल्फ ऑयल के नाम से तैयार नकली उत्पादों की कुल ₹4,30,500 कीयत मूल्य का 246 नग सीलबंद डिब्बे पुलिस ने जप्त किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 11.08 .2026 को प्रार्थी शनि घोष द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह EIPR India Pvt. Limited में प्रतिनिधि के पद पर कार्यरत है तथा EIPR India Pvt. Limited द्वारा अपने उत्पादों की नकल करने एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु अधिकृत है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम अर्जुनी स्थित जय जगन्नाथ यूरिया पानी एवं ग्रिसिंग सेंटर में EIPR India Pvt. Limited के टाटा मोटर्स एवं गल्फ ऑयल ब्रांड के नकली उत्पादों का विक्रय किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जांच एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 451/2026 धारा धारा 63,65 कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा 104 तथा धारा 318(4) ,347, 349, 350(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश रजक को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से टाटा मोटर्स एवं गल्फ ऑयल के नाम से तैयार नकली उत्पादों की कुल 246 नग सीलबंद डिब्बे बर आमद कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

आरोपी का नाम- दिनेश रजक पिता अशोक रजक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुढीपार (रवान) थाना सिटी कोतवाली
जप्त सामग्री
1. टाटा मोटर्स डीज़ल एग्जॉस्ट फ्लूइड (20 लीटर सीलबंद): 149 नग
2. गल्फ आयल लुब्रिकेंट डेफ (20 लीटर सीलबंद): 97 नग
3. कुल जप्त मात्रा: 246 सीलबंद डिब्बे
4. कुल कीमती ₹4,30,500
उपरोक्त कार्यवाही में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जांच, नकली उत्पादों की जप्ती, आरोपी की गिरफ्तारी एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा विवेचना एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

