
MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिले के मुंगेली पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिलतरा में जमीन विवाद को लेकर हत्या के प्रयास के प्रकरण में घटना के बाद से प्रकरण में शामिल चार आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। इसी क्रम में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत चिल्फी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

