
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत डामर प्लांट से केबल वायर चोरी का खुलासा करते हुए 24 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 75 हजार रुपये कीमती चोरी का केबल वायर बर आमद कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल। जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश केडिया ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे मिल के चौकीदार ने फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग राईस मिल परिसर स्थित डामर प्लांट के ऑफिस में चोरी करने के लिए घुसे हैं। सूचना पर मुलमुला पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026, धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर संदेही प्रकाश केवट एवं विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

पूछताछ में प्रकाश केवट उर्फ गबरू केवट ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
आरोपी गिरफ्तार
प्रकाश केवट उर्फ गबरू केवट उम्र 19 वर्ष, निवासी बनाहिल थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सउनि नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, रूद्र कश्यप सहित थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का अहम किरदार रहा।

