
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत वारंटियों, लंबे समय से फरार आरोपियों, निगरानी गुंडा-बदमाशों, संपत्ति संबंधी अपराधियों और चाकूबाजों की विशेष रूप से जांच की गई। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की धरपकड़ और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बिलासपुर पुलिस के व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान में 28 स्थाई व 98 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 126 वारंटों की तामिली, लंबे समय से फरार 05 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी । 43 निगरानी गुंडा-बदमाशों की चेकिंग में 13 के विरुद्ध तथा संपत्ति संबंधी अपराधियों/चाकूबाजों के विरुद्ध 25 पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 126 वारंटों पर कार्यवाही की। 28 स्थाई वारंट- 98 गिरफ्तारी वारंट- कुल 126 वारंटियों को पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार वारंटियों को भी पकड़ा गया। अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 05 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी दबिश कार्यवाही की गई। निगरानी सूची में दर्ज 43 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई। इनमें से 13 के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। वहीं संपत्ति संबंधी अपराधियों एवं चाकूबाजों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 05 की चेकिंग तथा 25 के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, फरार आरोपी या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

