
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना राजादेवरी, सिटी कोतवाली, सिमगा एवं सहायता केन्द्र निपनिया की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.08.2026 को अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के नाम
1. अर्जुन पिता बुधारू केवट, उम्र 25 साल, साकिन मोपका, थाना ग्रामीण
2. शोभा पिता हीरादास दिवाकर, उम्र 49 साल, साकिन अडबंधा थाना सिमगा
3. गोवर्धन पिता देवनाथ केवट, उम्र 45 साल, साकिन करही, बेमेतरा, जिला बेमेतरा
4. रंजित पिता गणेश कुर्रे, उम्र 37 साल, साकिन पडकीडीह, थाना सुहेला
5. साहब पिता पंचराम पटेल, उम्र 66 साल, साकिन चांदन थाना राजादेवरी
6. मोहन पिता किर्तन चौधरी, उम्र 49 साल, साकिन चांदन थाना राजादेवरी

