CG CRIME

रायपुर | कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम | 3 आरोपी गिरफ्तार |आरोपियों के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस,  02 चाकू  एवं 03 नग मोबाइल जप्त

MD-Junaid Khan

रायपुर । राजधानी। पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो धारदार चाकू, तीन मोबाइल फोन और ₹2,500 नकद बर आमद किया गया। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गुढ़ियारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे संदिग्ध हालत में मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और अन्य सामान बर आमद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में रात के समय डकैती डालने की योजना बना रहे थे। जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल 2026 को आरोपियों के एक साथी ने ज्वेलर्स की रेकी की थी। इस दौरान दुकान की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास का इलाका और वारदात को अंजाम देने के रास्तों की जानकारी जुटाई गई थी। पुलिस के अनुसार, फरार दो अन्य आरोपी लगातार मोबाइल के माध्यम से रेकी की तस्वीरें साझा कर पूरी योजना का संचालन कर रहे थे।



थाना गुढिय़ारी में अपराध क्रमांक – 321/2026 धारा – 310(4) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और हथियारों की व्यवस्था व पूरी साजिश की गहन जांच जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. देवांश शर्मा पिता संजय शर्मा उम्र 19 वर्ष पता सागरपुर जनकपुरी के पास  मकान नं0 डब्लू 112 थाना सागरपुर दिल्ली
2. सुशांत कुमार पासवान पिता दिलीप कुमार उम्र 19 वर्ष पता नजबगढ अर्जुनपारा बी 128 गली नं0 8 थाना नजबगढ दिल्ली
3. मयंक सिंह पिता राहुल सिंह उम्र 19 वर्ष पता सिकंदपुर प्रभात जर्दा फैक्ट्री के पास थाना सिकंदरपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार

उपरोक्त कार्यवाही में डीसीपी उत्तर श्रीमति दीपमाला कश्यप , एडीसीपी उत्तर श्री आदित्य पांडेय एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी की पुलिस टीम निरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार साहू,उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी, पीएसआइ वरदान सिंह,सउनि नरेश देवांगन,प्रआर संतोष ठाकुर,आर सुदीप मिश्रा,आर किशोर राजपूत आर रविशंकर तिवारी,आर जगन्नाथ सावले का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top