CG CRIME

रतनपुर | 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 5 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम अंधियारीपारा चौक में घेराबंदी कर आरोपी मेलू सिंह मरावी (60 वर्ष) निवासी अंधियारीपारा, लिम्हा को अवैध रूप से महुआ शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर एवं मोरध्वज चंद्रा का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top