
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2026 को पीड़िता की परिजन ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम नीरतू निवासी आरोपी दीपक पटेल (30 वर्ष) ने बच्ची को साइकिल सिखाने के बहाने रैलहा जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 443/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

