CG CRIME

बिलासपुर | सकरी थाना में पदस्थ आरक्षक पर झूठे केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी का आरोप | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक मनोज बघेल के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरक्षक ने उधार लिए गए पैसे वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। साथ ही पुलिस का रौब दिखाकर लोगों से पैसे लेने और अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत पर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता संत राम लहरे ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्होंने वर्ष 2023 में आरक्षक मनोज बघेल को कुल 60 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि आरक्षक ने अब तक 50 हजार रुपये वापस कर दिए हैं, लेकिन शेष 10 हजार रुपये मांगने पर फोन पर धमकी दी कि वह पुलिस में है, पैसा नहीं देगा और झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज देगा।

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में व्हाट्सएप संदेश और अन्य दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न किए हैं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित आरक्षक क्षेत्र के लोगों पर पुलिस का दबाव बनाकर उधार लेता है, पैसे वापस नहीं करता और अवैध वसूली करता है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने और संबंधित आरक्षक को सकरी थाने से हटाने की मांग की है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top