CG CRIME

बिलासपुर| पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल| 13 निरीक्षकों के तबादला|आदेश जारी

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा आदेश जारी कर जिले के 13 निरीक्षकों का तबादला किया है। यह आदेश 4 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। तबादला आदेश के तहत निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को थाना कोनी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक सलीम खाखा को थाना मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक हेमंत चंद्राकर को यातायात थाना से हटाकर रिजर्व सेंटर बिलासपुर भेजा गया है। मस्तूरी थाना से स्थानांतरित निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को यातायात थाना की कमान दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कपिल देव चंद्रा, नरेश चौहान, सतीश कुमार साहू, मनोज सिंह और संजय सिन्हा को कानून-व्यवस्था एवं एसडीओपी कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


निरीक्षक विजय चौधरी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विजय वर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को कोतवाली कार्यालय से स्थानांतरित कर रिजर्व सेंटर बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के जरिए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, पुलिसिंग में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top