CG CRIME

बिलासपुर | चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा हथियार लेकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटी नाला–सेमरताल–जलसो रोड के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों और आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदर उर्फ टोबो वर्मा (20 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी, बिलासपुर। आरोपी के कब्जे से एक चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 428/2026 में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

नाम गिरफ्तार आरोपी -चंदर उर्फ टोबो वर्मा (20 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top