CG CRIME

जांजगीर-चांपा | लूट की नीयत से चौकीदार की चाकू मारकर हत्या| दो नाबालिग गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले में लिफ्ट लेकर के लूट की नीयत से चौकीदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो नाबालिगों ने पहले बाइक सवार चौकीदार से लिफ्ट मांगी, फिर रास्ते में उससे पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खोखरा गांव निवासी राजेश सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो पेशे से चौकीदार था।

रविवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान जांजगीर के बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिगों ने उससे लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों ने राजेश से पैसों की मांग की। जब राजेश ने पैसे देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजेश जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे कई बार चाकू मारा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top