CG CRIME

कोटा | हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही | 24 घंटों के अंदर दो आरोपी गिरफ्तार | भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस द्वारा ग्राम खुरदुर गांव में हुए किसान हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई की रात ग्राम खुरदुर में विकास किराना स्टोर के सामने दुकान के सामान और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि 42 वर्षीय सिदेशी बघेल पर बाँस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल निरीक्षण कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर निखिल यादव और अंकुश रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया ।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बर आमद किए एवं पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी और डिजिटल साक्ष्य भी सुरक्षित किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक संजय श्याम, जलेश्वर साहू, खिलावन नेताम, कौशल बिंझवार और विनोद यादव का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top