
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 धारदार चाकू और 1 तलवार जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और घेराबंदी के बाद पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

बर आमदगी
02 नग धारदार चाकू
01 नग तलवार
बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि असामाजिक तत्वों, हथियारबंद गुंडों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

