CG CRIME

बिलासपुर |कोटा | राहगीरों से लूटपाट और झपटमारी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की कोटा पुलिस द्वारा राहगीरों से लूटपाट और झपटमारी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बर आमद। जानकारी के अनुसार घटना 23 जुलाई 2026 की रात लगभग 10:30 बजे की है। प्रार्थी योगेश यादव (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जोगीपुर) अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। जैसे ही वे सूरजपुर पुल के पास पहुंचे, हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात युवकों ने इमरजेंसी कॉल करने का बहाना बनाकर उनकी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद बदमाशों ने प्रार्थी का मोबाइल झपट लिया और उनकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया, फिर मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोटा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, श्री रजनीश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज कोटा ने एक विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना और प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस ने संदेही राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्ते के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश पोर्ते के पास से लूटा गया नथिंग कंपनी का काला मोबाइल और घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर ली है। आरोपी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (पिता सोमवार सिंह, उम्र 19 वर्ष)  निवासी खरगना, थाना कोटादिव्यांशु कोल (पिता पन्नालाल कॉल, उम्र 20 वर्ष)  निवासी डोंगरिपारा, थाना कोटातुषार साहू (पिता विजय साहू, उम्र 25 वर्ष)  निवासी डोंगरिपारा, थाना कोटाअभय कृष्ण यादव (पिता दीनू यादव, उम्र 19 वर्ष)  निवासी डोंगरिपारा, थाना कोटासुरेश पोर्ते (पिता दाऊ राम, उम्र 18 वर्ष 11 माह) निवासी पीपरपारा, थाना कोटाराहुल उर्फ भोला पोर्ते (पिता बलिराम पोर्ते, उम्र 19 वर्ष)  निवासी ग्राम पीपरपारा, थाना कोटा । पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपि

(1)- राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (पिता सोमवार सिंह, उम्र 19 वर्ष) — निवासी खरगना, थाना कोटा

(2)- दिव्यांशु कोल (पिता पन्नालाल कॉल, उम्र 20 वर्ष) — निवासी डोंगरिपारा, थाना कोटा

(3)- तुषार साहू (पिता विजय साहू, उम्र 25 वर्ष) — निवासी डोंगरिपारा, थाना कोटा

(4)- अभय कृष्ण यादव (पिता दीनू यादव, उम्र 19 वर्ष) — निवासी डोंगरिपारा, थाना कोटा

(5)- सुरेश पोर्ते (पिता दाऊ राम, उम्र 18 वर्ष 11 माह) — निवासी पीपरपारा, थाना कोटा

(6)- राहुल उर्फ भोला पोर्ते (पिता बलिराम पोर्ते, उम्र 19 वर्ष) — निवासी ग्राम पीपरपारा, थाना कोटा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top