
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरी घाट में 139 अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, ₹1000 की बिक्री रकम और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अरपा नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी देवेन्द्र इंगले (23 वर्ष) निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 139 नग NITRAZEPAM एवं NITROSUN नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, ₹1,000 नगद तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG-10/3568) बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

