
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत समृद्धि विहार के पास नदी मे एक 25 से 30 वर्ष के अज्ञात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव तैरत मिला है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंच पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है एवं मौत के असल वजह एवं मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य घटना का परिणाम। पुलिस मामले की आगे की कार्यवाही में जुटी गई है।

