CG CRIME

ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹2.65 लाख की ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार संस्कार अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी अकलतरा,  जो एक राइस मिल का संचालन करते हैं, जिसने डोमिनोज़ की फ्रेंचाइजी लेने के उद्देश्य से गूगल क्रोम के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के कुछ समय बाद उन्हें स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले निखिल तिवारी नामक व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान आरोपी ने फ्रेंचाइजी पंजीयन के नाम पर ₹2,65,500 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने के लिए कहा। प्रार्थी ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अपने निजी बचत खाते से उक्त राशि आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी। बाद में जब उन्होंने डोमिनोज़ के स्टेट हेड से संपर्क कर पंजीयन की पुष्टि करनी चाही, तब उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से कंपनी में कोई भी फ्रेंचाइजी पंजीकृत नहीं हुई है। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने जिस बैंक खाते में राशि स्थानांतरित की गई थी, उसकी जानकारी प्राप्त की। जांच में उक्त खाता ललित कश्यप, पिता हरिशंकर कश्यप, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लाकड़ीपुर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम पुल प्रहलादपुर, जीडी-126, दिल्ली के नाम पर संचालित होना पाया गया।



पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने संस्कार अग्रवाल से डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर राशि प्राप्त की थी। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते का स्टेटमेंट एवं पासबुक जप्त कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध जबलपुर साइबर थाना में भी डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹2.65 लाख की ठगी का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी के बैंक खाते पर विभिन्न राज्यों से प्राप्त ऑनलाइन ठगी की शिकायतों के आधार पर होल्ड लगाया गया है। आरोपी के विरुद्ध अन्य राज्यों में भी डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज होना सामने आया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी
ललित कश्यप, पिता हरिशंकर कश्यप, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लाकड़ीपुर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम पुल प्रहलादपुर, जीडी-126, दिल्ली

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top