CG CRIME

बिलासपुर| तेज रफ्तार कार घर में घुसाकर जान से मारने का कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां एक तेज रफ्तार कार मकान का मुख्य गेट तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर घुस गई। कार ने घर का दरवाजा और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध जान से मारने का प्रयास, बीएनएस की धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजय अग्रवाल ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जुलाई 2026 की रात करीब 8:00 बजे वह अपने घर के बरामदे में टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनके मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई और दरवाजे व खिड़कियों को क्षतिग्रस्त करते हुए जाकर रुकी। घटना के समय प्रार्थी और उनके परिवार के सदस्य किसी तरह समय रहते वहां से हट गए। प्रार्थी का कहना है कि यदि वे समय पर नहीं हटते तो उनकी जान जा सकती थी। इसी आधार पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से घटना कारित किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP-04-CX-6273 एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही कर न्यायलय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

जप्त मशरूका
कार क्रमांक MP-04-CX-6273 एवं एक मोबाइल फोन जप्त

गिरफ्तार आरोपी
आशीष तिवारी (45 वर्ष)
पिता – घनश्याम तिवारी
निवासी – बद्रीपुर रोड, नेहरूग्राम, आंशिक धर्मपुर, जिला देहरादून (उत्तराखंड)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top